MP मानसून अपडेट: बांधों में पानी का अकाल, 5 जिलों में 10 इंच से भी कम बरसे बादल

भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अपेक्षा से धीमी रहने का असर जलाशयों के जलस्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। राज्य के अधिकांश प्रमुख बांध अब तक अपनी कुल भंडारण क्षमता के आधे स्तर तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर और ग्वालियर संभाग सहित 43 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पांच जिलों में अब तक 10 इंच से भी कम बारिश हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगस्त में अच्छी वर्षा नहीं होती है तो खरीफ फसलों की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और भूजल स्तर पर प्रभाव पड़ सकता है। जल संसाधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को जलाशयों की लगातार निगरानी और जल प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।कृषि विभाग किसानों को मौसम आधारित सलाह जारी कर रहा है तथा वर्षा की स्थिति के अनुसार फसल प्रबंधन अपनाने की अपील की गई है।

Next Post

बिहार के भागलपुर में पुलिस कार्रवाई से पीड़ित छात्रों से चिब ने की मुलाकात

Sun Aug 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बिहार के भागलपुर में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए गठित कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य के रूप में प्रभावित छात्रों, उनके परिजनों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। […]

You May Like