महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया तो भाजपा नेता ने दी धमकी, पार्टी ने पद से हटाया

ग्वालियर: ग्वालियर थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि सर्राफा कारोबारी मुक्तेश जैन ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका दैहिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया. ग्वालियर थाने में इस महिला की शिकायत पर कारोबारी मुक्तेश जैन के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हो गया. इसके बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें आरोपी महिला के लिए धमकी दे रहा है कि अगर उसे निर्वस्त्र करके न घुमाया तो मेरा नाम बदल देना.

आरोपी मुक्तेश व्यापार प्रकोष्ठ ग्वालियर ग्रामीण भाजपा का सह संयोजक है। उसके भाजपा नेता पद का एक पोस्टर व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्य मंत्री व राज्य मंत्री के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. ग्रामीण भाजपा के एक पदाधिकारी और एक स्थानीय मंत्री से आरोपी की नजदीकी भी बताई गई. पदाधिकारी से नजदीकी के चलते ही आरोपी को ग्रामीण भाजपा में पदाधिकारी बनाया गया था.

वहीं ग्वालियर ग्रामीण के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विवेक चौरसिया ने बताया कि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक मुक्तेश जैन को प्रकोष्ठ से बाहर कर दिया गया है.महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी मुक्तेश उसके घर आया और रेप किया. महिला सोने चांदी की दुकान चलाती है और उसकी पहचान उधार लेनदेन के दौरान मुक्तेश जैन से हुई थी. इसके बाद दोनों में पहचान बढ़ी और उनके शारीरिक संबंध बन गए. यह सिलसिला पिछले 5 सालों से जारी था. इस दौरान मुक्ततेश उसे शादी का झांसा देता रहा लेकिन बाद में मुकर गया.

Next Post

कुलगुरु ने किया चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर रिलीज

Tue Oct 7 , 2025
ग्वालियर: चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन औरैया, इटावा, जालौन, धौलपुर और ग्वालियर में बीते सोलहा वर्ष से लगातार होता रहा है। आगामी 13,14 अक्टूबर को दो दिवसीय चंबल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के गालव सभागार में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की थीम ‘सिनेमा और पर्यटन’ […]

You May Like