कुलगुरु ने किया चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर रिलीज

ग्वालियर: चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन औरैया, इटावा, जालौन, धौलपुर और ग्वालियर में बीते सोलहा वर्ष से लगातार होता रहा है। आगामी 13,14 अक्टूबर को दो दिवसीय चंबल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के गालव सभागार में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की थीम ‘सिनेमा और पर्यटन’ है। यह आयोजन चंबल संग्रहालय, पंचनद और स्कूल ऑफ स्टडीज इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, जेयू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर रिलीज करते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. राजकुमार आचार्य ने कहा कि इस आयोजन से चंबल क्षेत्र में सिनेमा और तकनीक के जरिये पर्यटन को बढ़ावा देने से रोजगार का सृजन होने के साथ विकास की रफ्तार में तेजी आएगी। फिल्म परियोजनाओं के माध्यम से अंचल में स्थानीय और ग्रामीण प्रतिभाओं को पंख लगेंगे।

स्कूल ऑफ स्टडीज इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, जेयू की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राधा तोमर ने कहा कि चंबल फिल्म समारोह के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विविध चार सत्रों में चंबल अंचल की समृद्ध परम्परा पर विषय विशेषज्ञ मंथन करेंगे। दो दिवसीय आयोजन में सेमिनार, फोटो प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फिल्म निर्माण कार्यशाला के साथ सरोकारी देशी-विदेशी फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। चंबल को वैश्विक फिल्म पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होने के साथ यह ऐतिहासिक कदम होगा।कार्यक्रम संयोजक देवी सिंह राठौर ने कहा कि चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पिछले सोलह वर्षो से चंबल की साकारात्मक पहचान को उभारने के लिए निरंतर होता रहा है। हम लोगों की यह अलख अब विश्व के फिल्मकारों के बीच सेतु बनकर कदमताल कर रही है।

Next Post

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का आगाज, जनता का विश्वास हमारी पूंजी,जिसे बनाए रखें : सीएम

Tue Oct 7 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ करते हुए दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा, जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, हमें यह विश्वास बनाए रखना है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुशासन और समावेशी […]

You May Like