नीरज कुमार मिश्रा
भोपाल: ट्रैफिक पुलिस भोपाल ने बीते एक महीने में खास अभियान चलाते हुए साढे़ सात हजार से अधिक वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की है. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से इस दौरान 31 लाख से ज्यादा की राशि की वसूली की है.ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से दिए गए आंकडो के अनुसार भोपाल में 1 नवंबर से 9 दिसंबर तक कुल 7,632 चालान काटे गए हैं. इनमें से हेलमेट नहीं पहनने वालों की संख्या 4,681, पिलियन रायड़र- 302, सीटवेल्ट के मामले 778, वनवे-71, निर्धारित नंबर के मामले में 455 सहित अन्य धाराओं में चालानी कार्रवाई शामिल है.
पिलियन राइडर अभियान की शुरूआत भोपाल में नंबर महीने से की गई है. इस विशेष अभियान के तहत दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले (4 साल से ऊपर के) सभी सवारों (पिलियन राइडर्स) के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है. इसके बावजूद भी शहर में पिलियन राइडर्स ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते नजर आते हैं. ट्रैफिक पुलिस विभाग का अभियान को लेकर उद्देश्य यह भी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करना सड़क हादसों और मौतों को कम करना है. अभियान के तहत दो पहिलाय वाहन चालक और पीछे बैठी सवारी दोनों के लिए हेलमेट ज़रूरी है. नियम का पालन नहीं करने पर रूपए 300 तक का जुर्माना वसूल किया जा रहा है.
बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने बीते एक महीन में 302 मामले में कार्रवाई करते हुए 1 लाख 51 हजार जुर्माने की राशि वसूली की है. पुलिस ने इसके साथ ही हेलमेट नहीं पहनने वाल 4, 681 वाहन चालकों पर एक लाख 40 हजार 43 सौ रुपए का जुर्माना लगाया है. कार चलाते समय सीट वेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले 778 चालकों से 3 लाख 89 हजार रूपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए हैं.
ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के अनुसार अन्य मामलों में भी चालानी कार्रवाई की गई है.भोपाल शहर में पिलियन रायड़र हेलमेट चेंकिग को लेकर नंबर महीने से खास अभियान यातायात पुलिस की तरफ से चलाया जा रहा है. इस दौरान चारों जोन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर विभाग के उच्च अधिकारियों की निगरानी में दो-पहिया वाहन चालक और पीछे बैठी सवारी के हेलमेट पहनने, वाहन बीमा और राँग साईड वाहन चालन को लेकर चैंकिग की जा रही है.डीसीपी ट्रैफिक जितेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से चालानी कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील भी लगातार की जा रही है
