
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत नर्मदा फैमली ढाबा के आगे हाईवे रोड में बीती रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि राविन्द्र सिंह 35 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ठेेकेदारी का काम करता है, उसका काम मनेरी में चल रहा है। छत की ढलाई का काम खत्म करके मनेरी में उसके लेवर प्रदीप, चम्मुलाल, गली सिंह, गोपाल, शाहनवाज के ई रिक्शा में थे। वह अपनी मोटर सायकल में रामकिशन लाल के साथ ई रिक्शा के पीछे पीछे वापस जबलपुर आ रहे थे। बीती रात लगभग 8-50 बजे जैसे ही नर्मदा फैमली ढाबा के आगे हाईवे रोड में पहुॅचे तभी ट्रक क्रमांक एमपी 22 एच 1209 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके आगे चल रहे ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ईरिक्शा पलट गया। ई रिक्शा चालक शाहनवाज को सिर, सीना, हाथ एवं शरीर व प्रदीप, चम्मुलाल, गली सिंह, गोपाल को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आ गईं, पांचो घायलों को उपचार के लिए जबलपुर भिजवाया गया है।
