
जबलपुर।ऑनलाइन निवेश और पैसे डबल करने का लालच देकर लिंक के जरिए एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की है साथ ही उसने 30 पीड़ितों के नाम भी शिकायत में दर्ज किया, इसके अलावा उसका मानना है कि डेढ़ सौ से अधिक पीड़ित हैं। साइबर ठग ने एक फर्जी फाइनेंशियल कंपनी बनाई और सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी की। लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत आई है जिसे साइबर सेल भेजा जा रहा है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
