नाराज पति ने पत्नि को गर्म चाकू से दागा

खरगोन। जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अवरकच्छ की एक नवविवाहिता के साथ पति की क्रूरता मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि अवरकच्छ निवासी नवविवाहिता खुशबू की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड निवासी दिलीप नाम के युवक से हुई थी। महिला ने जैतापुर थाने पर शिकायत दर्ज कराई है कि रक्षाबंधन पर वह मायके आई थी। पति ने पारिवारिक विवाद होने पर उसे ससुराल वापस लौटने से इंकार किया था, लेकिन ससुर के दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर वह ससुराल चली गई थी, जिससे नाराज होकर पति ने रविवार रात को पति दिलिप पिपलीया ने गैस पर चाकू गर्म कर पूरे शरीर में दागा। पति का कहना था, कि वह उसे पसंद नही करता है। महिला ने शादी के बाद से ही मारपीट और दहेज की मांग का आरोप भी लगाया है। पति की पिटाई में घायल होने की सूचना मिलने पर खुशबू के परिजन उसे मायके लेकर आये है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चुंकि महिला के साथ बड़वानी जिले में घटना हुई है, इसलिए बड़वानी पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है।

Next Post

कस्तूरबा गांधी छात्रावास में सर्पदंश से छात्रा की मौत 

Tue Aug 26 , 2025
सीधी। जिले के कुसमी वनांचल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में मंगलवार तड़के सर्पदंश की हृदय विदारक घटना सामने आई है। कक्षा 7 वीं की छात्रा पूजा बैगा उम्र 12 वर्ष की नींद में सांप के काटने से मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही […]

You May Like

मनोरंजन