विधानसभाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निवास पर जताई संवेदना

ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वयोवृद्ध नेता चौधरी कप्तान सिंह गुर्जर के निधन पर राज बाग गार्डन में हुई श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की एवं पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह एवं जितेंद्र सिंह गुर्जर से भेंट कर ढाढस बधांया।

विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य अशोक शर्मा की मां के निधन पर ज्योति नगर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। तोमर ने क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ नेता बृजराज सिंह जादौन की धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी सिंह जादौन के निधन पर उनके निवास शिवाजी नगर पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष के साथ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, पूर्व अध्यक्ष देवेश शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, सोनु मंगल, पूर्व पार्षद दिनेश दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह तोमर (गुड्डू), पुरुषोत्तम टमोटिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोनु कंसाना, हर्ष श्रीवास्तव ने भी पुष्पांजलि कर श्रद्धापूर्वक नमन किया ।

Next Post

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उदयपुर के विकास का तैयार करे ब्लूप्रिंट: भजनलाल

Wed May 6 , 2026
उदयपुर, 06 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भविष्य की आवश्यकताओं और जनसंख्या वृद्धि के अनुरूप उदयपुर के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करते हुए सड़क सुधार, ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं अन्य सुविधाओं के विकास की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिये हैं। श्री शर्मा ने बुधवार को उदयपुर के […]

You May Like