एक हजार सीट की क्षमता का बनेगा बालिका छात्रावास, कुलपति ने किया भूमि पूजन

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के सरस्वती छात्रावास के नजदीक 1000 सीट की क्षमता का बालिका छात्रावास की विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने भूमि पूजन कर आधार शिला रखी. इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में एक हजार सीट की क्षमता वाला यह पहला छात्रावास होगा. इसी तर्ज पर छात्रों के लिए भी 1000 सीट का छात्रावास का भी निर्माण जल्द ही शुरू होगा. इस निर्माण से विश्वविद्यालय में छात्रों के आवास की समस्या समाप्त हो जाएगी.

कुलसचिव डॉ. एस. पी.

उपाध्याय ने बताया कि इस बालिका छात्रावास की डिजाइन आधुनिक मानकों के अनुसार है. इसमें जिम, मेस, कैंटीन सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ रहेंगी. ये छात्रावास निर्धारित समय सीमा में बनकर तैयार होगा और छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ उपयोग हेतु तैयार होगा . इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेन्द्र यादव, यंत्री राहुल गिरी गोस्वामी, मीडिया अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल, सुहैल कुरैशी, निधि जैन, डॉ. सुनीत वालिया, डॉ. वंदना राजोरिया, डॉ. शिवानी खरे सहित कई शिक्षक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

चेंबर चुनाव में डॉ प्रवीण अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर ताल ठोकी

Tue Jun 16 , 2026
ग्वालियर। मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स के 17 जुलाई को होने वाले चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर ताल ठोकते हुए पूरे दमखम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आज मंगलवार की शाम माधव मंगलम गार्डन में एक भीड़ भरी सभा में उन्होंने चुनाव लड़ने […]

You May Like