जेयू में बांटी बीएन राउ पर लिखित पुस्तक

रक्षक मोर्चा को कुलगुरू ने दिया आश्वासन
ग्वालिय: आज रक्षक मोर्चा ने अपने आंदोलन को तीव्रता देते हुए नई दिशा की ओर मोड़ दिया। जहां एक ओर मार्ग व मूर्ति के साथ -साथ अब मोर्चा छात्र व युवाओं को साथ लेकर चलने की दृष्टि से आज से ही सर बी एन राउ पर लिखित पुस्तक का वितरण जीवाजी विश्वविद्यालय से प्रारंभ किया गया। यह सभी पुस्तकें मुफ्त वितरित की जा रही हैं।
रक्षक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने छात्र छात्राओं से विचार-विमर्श किया व उन्हें रक्षक मोर्चा के साथ आन्दोलन में जोड़ना शुरू किया।

जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आचार्य व कुलसचिव प्रो राकेश कुशवाहा को भी पुस्तकें भेंट कर सर बी एन राउ को पाठ्यक्रम में विधिवत् विधी व राजनीति शास्त्र के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की। कुलगुरू प्रो. आचार्य ने मोर्चा को विश्वास दिलाया कि वे उक्त क्रम में कार्यवाही करेंगे। कार्यक्रम में 591 पुस्तकें वितरित की गईं। रक्षक मोर्चा की ओर से एड अनिल मिश्रा, अमित दुबे, ध्यानेंद्र शर्मा, जनवेद तोमर, रामवीर शर्मा, संभागीय अध्यक्ष लालता प्रसाद मिश्रा,विजय पुजारी, संदीप बुधौलिया, गौरव पांडेय , अमित खेमरिया, राजेंद्र पाठक , अभिषेक उपाध्याय, दीपक यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Next Post

चैक बाउंस में दी गई सजा को चुनौती देने वाली अपील निरस्त

Sun Sep 21 , 2025
जबलपुर: अपर सत्र न्यायाधीश विवेक पटेल की अदालत ने चेक बाउंस के आरोपी की उस अपील को निरस्त कर दिया, जिसमें उसने अधीनस्थ अदालत से मिली सजा को चुनौती दी थी। अपीलीय कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को उचित पाते हुए बरकरार रखा और अपीलार्थी भूषण चौबे की अपील […]

You May Like