जहरीले कचरे के विरोध में
पीथमपुर : जहरीला कचरा जलाए जाने का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले रहा है कचरा जलाए जाने के विरोध में मैं शामिल राजू पटेल और राजकुमार रघुवंशी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जिन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से दोनों को इंदौर के अस्पताल भेजा गया है।
इससे भड़के आंदोलनकारी रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक लिया है। वही अधिकारी भी आंदोलनकारी को समझने का प्रयास कर कर रहे हैं
