जीडीए में अब नियमित बैठने लगे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कामकाज भी किया

ग्वालियर। भाजपा से बड़े नेताओं से भोपाल और दिल्ली में मुलाकात व स्वागत समारोह से निवृत होकर अब ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे एवं सुधीर गुप्ता ने अपना कामकाज सम्हाल लिया है। वह प्राधिकरण कार्यालय में दोपहर आकर बैठने लगे है और आने वाले हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। प्राधिकरण कार्यालय में नवनियुक्त अध्यक्ष भदौरिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव से भी चर्चा की। उन्होंने प्राधिकरण की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की। प्राधिकरण के नये अध्यक्ष भदौरिया, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे व सुधीर गुप्ता के आने के बाद प्राधिकरण की योजनाओं में गति आयेगी और जनहित में नई आवासीय योजनायें भी लांच होगी। स्वयं प्राधिकरण सीईओ नरोत्तम भार्गव व उनकी टीम प्राधिकरण की नई आवासीय योजनाओं के लिये तानाबाना बुन रही है।

Next Post

श्योपुर में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया

Fri May 15 , 2026
श्योपुर। जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। वीरपुर तहसील के भैरूपुरा निवासी पूजा सुमन ने इन बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद सभी नवजातों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें विशेष नवजात […]

You May Like

मनोरंजन