कजलियां पर्व की धूम: भाईचारे के साथ मना

सीधी। जिले में भाईचारे और प्रेम का प्रतीक कजलियां पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक परंपरागत रूप से आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस पर्व में महिलाएं व कन्याएं नदी-तालाब में टोकरी व मिट्टी विसर्जित कर कजलियां लेकर लौटती हैं और मंदिर में समर्पित करने के बाद रिश्तेदारों व परिचितों को भेंट करती हैं। इस अवसर पर बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं और छोटे सम्मान प्रकट करते हैं। गेहूं, जौ और खेत की मिट्टी में उगाई जाने वाली कजलियां नागपंचमी के दूसरे दिन बोई जाती हैं और रक्षाबंधन तक उनकी देखभाल की जाती है।

इस बार पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। सभी जाति-धर्म के लोग एक-दूसरे को कजलियां देकर शुभकामनाएं देते दिखे। वहीं, सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर दिनभर चलता रहा। बदलते समय में भले ही यह परंपरा कुछ घरों तक सीमित रह गई हो, लेकिन इसका सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व आज भी बरकरार है।

Next Post

स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा परिवहन पर सिंगरौली में लगा प्रतिबंध

Sun Aug 10 , 2025
सिंगरौली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा से परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। उल्लंघन की स्थिति में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 […]

You May Like