पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक लैब की सौगात

रतलाम। पुलिस को नवीन मोबाइल फोरेंसिक वाहन मिला हैं। इससे अब घटना स्थल पर ही प्राथमिक फोरेंसिक जांच होगी, जिससे अपराधों की विवेचना में तेजी जाएगी।

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिलों को अपराध अनुसंधान को अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से चलित (मोबाइल) फोरेंसिक लैब वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसी क्रम में रतलाम पुलिस को भी एक अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक लैब वाहन प्रदान किया गया है। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा नवीन मोबाइल फोरेंसिक वाहन का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा, जिला फोरेंसिक विशेषज्ञ अतुल मित्तल एवं रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत उपस्थित रहे।

यह होगा लाभ :इस चलित फोरेंसिक लैब के माध्यम से घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों का उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीके से संकलन संभव होगा, जिससे विवेचना की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। समय की बचत होगी। अपराधियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी में सहायता मिलेगी। सशक्त साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में प्रभावी अभियोजन संभव हो सकेगा।

हाईटेक संसाधनों से लैस वाहन: यह मोबाइल फोरेंसिक लैब वाहन अत्यंत हाईटेक एवं आधुनिक तकनीक से युक्त है। इसमें विभिन्न प्रकार के साक्ष्यों के संकलन, जांच एवं अनुसंधान हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं, जिनमें प्रमुख रूप से— एलईडी स्क्रीन, उच्च गुणवत्ता के कैमरे, माइक्रोस्कोप, ब्लड टेस्ट किट, सीमन टेस्ट किट, बुलेट टेस्ट किट, अन्य प्राथमिक फोरेंसिक जांच से संबंधित आधुनिक उपकरण शामिल हैं, जो अपराध स्थल पर ही त्वरित एवं प्रभावी जांच में सहायक होंगे।

अपराध अनुसंधान को मिलेगी वैज्ञानिक मजबूती

नवीन मोबाइल फोरेंसिक लैब के उपलब्ध होने से अब रतलाम पुलिस को अपराधों की विवेचना में और अधिक मजबूती मिलेगी। पुलिस एवं फोरेंसिक अधिकारी घटनास्थल पर ही प्राथमिक फोरेंसिक जांच कर सकेंगे तथा तत्काल रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे, जिससे साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तेज, सटीक एवं वैज्ञानिक हो सकेगी।

Next Post

मुख्यमंत्री कल सीधी जिले के बहरी आएंगे, विधायक, कमिश्नर एवं आईजी ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Thu Jan 8 , 2026
सीधी ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के तहत बहरी आयेंगे। मुख्यमंत्री समारोह में 213 करोड़ 22 लाख रुपए के 714 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री समारोह में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को […]

You May Like