20 लाख की 4 हजार घनमीटर रेत जब्त

जबलपुर: खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मेरेगांव में अचानक छापेमारी करते हुए 4 हजार घनमीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त की। जप्त अवैध रेत की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।जानकारी के अनुसार शहपुरा तहसील के ग्राम मेरेगांव में रेत माफियाओं द्वारा लंबे समय से अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण किया जा रहा था । जिसकी भनक लगते ही शुक्रवार को खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

अचानक छापा मार कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग 4 हजार घनमीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त की। जप्त अवैध रेत की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर संपूर्ण सामग्री को मौके पर ही जप्त कर आगामी आदेश तक ग्राम मेरेगांव के वार्ड पंच ज्ञानी सिंह राजपूत की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने बताया कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कहा गया कि अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध जिले में अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह कार्यवाही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खनिज अधिकारी ए.के. राय एवं एसडीएम शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Next Post

5 सुरों में रोने वाला बच्चा, 9 साल में बन गए कंपोजर, जानिए पंचम दा की अनसुनी कहानी

Sat Jun 27 , 2026
संगीत सम्राट आर.डी. बर्मन जिन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र में ही पहली धुन तैयार कर ली थी। आर.डी. बर्मन ने अपने करियर में सैकड़ों यादगार गीत दिए। हिंदी सिनेमा के संगीत के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो समय की सीमाओं को लांघकर अमर हो जाते हैं। राहुल […]

You May Like