दक्षिण सूडान में अज्ञात हमलावरों ने की 169 लोगों की हत्या, मारे गये लोगों में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य शामिल

खार्तून 03 मार्च (वार्ता) दक्षिण सूडान में अज्ञात लोगों के एक समूह के हमले में वरिष्ठ अधिकारियों समेत कम से कम 169 लोग मारे गये हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार रुवेंग प्रशासनिक क्षेत्र के सूचना मंत्री जेम्स मोनिलुआक मिजोक ने बताया कि हथियारबंद युवाओं ने रविवार को किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वे पड़ोसी यूनिटी स्टेट से आए थे और सूडान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-IOन (एसपीएल-IO) से जुड़े थे।

रिपोर्ट के अनुसार एसपीएल-IO ने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है और यूनिटी स्टेट के अधिकारियों पर हिंसा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि संयुक्त राज्य ने बार-बार चेतावनी दी है कि सूडान में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध का खतरा मंडरा रहा है।

श्री मिजोक ने कहा, ”मरने वालों में 90 बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं। साथ ही हमले में पुलिस समेत क्षेत्रीय बलों के 79 सदस्य भी मारे गये।” उन्होंने कहा कि हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों से ज्यादातर को उपचार के लिए पड़ोसी अबेई प्रशासनिक क्षेत्र ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

श्री मिजोक ने बीबीसी को बताया कि हमलावर रविवार को तड़के स्थानीय समय के अनुसार करीब 04:30 बजे रुवेंग में अबिएमनोम काउंटी में घुसे और हमला कर दिया। उस समय लोग लोग सो रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय वहां पर सरकारी सैनिकों की मौजूदगी कम थी। हमलावरों ने तीन से चार घंटे तक चली लड़ाई के दौरान घरों और बाज़ारों में आग लगा दी। क्षेत्र के आयुक्त और कार्यकारी निदेशक समेत कई वरिष्ठ स्थानीय लोकल अधिकारी मारे गये।

श्री मिजोक ने कहा कि सरकारी सेना ने हमलावरों को खदेड़ दिया है और अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूनिटी स्टेट के अधिकारियों को रुवेंग को निशाना बनाने के प्लान के बारे में ज़रूर पता होगा। वहीं यूनिटी स्टेट के अधिकारियों ने कहा है कि यह साफ़ नहीं है कि हमला किस वजह से हुआ होगा।

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि लगभग 1,000 आम लोगों ने प्रभावित इलाके में उसके बेस के पास सुरक्षा की तलाश शुरू कर दी है। मिशन ने कहा कि वह पिछले 48 घंटों में इस इलाके में हिंसा में बढ़ोतरी से चिंतित है। मिशन की प्रभारी अनीता किकी गबेहो ने कहा, “ऐसी हिंसा आम लोगों को गंभीर खतरे में डालती है और इसे तुरंत रोकना चाहिए।” उन्होंने कहा, “मिशन ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है और शांति बहाल करने और प्रभावित समुदायों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी कोशिशों में मदद करने के लिए दक्षिण सूडा की सरकार के साथ काम कर रहा है।” शांति सैनिक झड़पों में घायल हुए कम से कम 23 लोगों को आपातकाली चिकित्सा सेवा मुहैया कर रहा है।

 

 

 

Next Post

कोलकाता पुलिस ने होली के लिए किये सुरक्षा उपाय, 398 पिकेट तैनात किए

Tue Mar 3 , 2026
कोलकाता, 3 मार्च (वार्ता) हर साल होली के दौरान दौरान लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाने, नशे में गाड़ी चलाने और दुर्घटना की खराबों के मद्देजनर कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को शहर में डोल और होली के त्योहार के लिए कड़ा इंतेजाम किया है। लालबाजार के सूत्रों ने मंगलवार को बताया […]

You May Like