यूजीसी नीति के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन

जबलपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी से जुड़ी नीति के विरोध में बुधवार को जबलपुर में समस्त सवर्ण समाज के बैनर तले एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजन किया। दोपहर को घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग, अभिभावक एवं छात्र शामिल हुए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित यूजीसी व्यवस्था शिक्षा प्रणाली में असमानता और भय का वातावरण उत्पन्न कर सकती है, जिससे मेधावी छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने शिक्षा को जातीय भेदभाव से मुक्त रखने और सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे आने वाली पीढ़ी को निष्पक्ष, भयमुक्त और समान शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए एकजुट हुए हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से इस नीति पर पुनर्विचार करने और सभी पक्षों से संवाद स्थापित करने की अपील की।

Next Post

डबरा में देवनारायण भगवान की 1114वीं जयंती पर निकला भव्य चल समारोह

Wed Jan 28 , 2026
ग्वालियर। डबरा नगर में गुर्जर समाज के आराध्य देव श्री देवनारायण भगवान की 1114वीं जयंती पर आज भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह दोपहर वृंदासहाय कॉलेज के सामने से शुरू हुआ। यह अंबेडकर चौराहा, कटारिया चौराहा, अग्रसेन चौराहा, माधवराव सिंधिया चौराहा और पिछोर तिराहा से होते हुए नेशनल हाईवे-44 […]

You May Like