हत्या करने के इरादे से प्रॉपर्टी डीलर को चाकू से गोदा

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत विशाल मेगामार्ट के पास बदमाश ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के इरादे से चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक नीलेश सिंह लोधी 30 वर्ष निवासी ग्राम भड़पुरा थाना भेड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे प्रॉपर्टी डीलर है। बीती रात लगभग 11 बजे विशाल मेगामार्ट के पास कैफे के सामने खड़ा था.

तभी वहां जित्तु पटेल आया और बोला कि बहुत गुण्डा बन रहा है आज कल बहुत प्रापर्टी का काम कर रहा है तुझे मैने पहले भी प्रापर्टी का काम करने से मना किया था। जित्तू ने चाकू निकाल कर जान से मारने की नियत से चाकू से पेट पर हमला किया वह डर कर बैठ गया जिससे चाकू उसके वायें पैर के घुटने में लगकर चोट आई। जित्तू पटेल मौके से भाग गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

Next Post

सरपंच ने चाचा-भतीजे को पीटा

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर: शहपुरा में दुकान लगाने पर उपजे विवाद पर सरपंच ने चाचा-भतीजे के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम संतलाल मल्लाह 42 वर्ष निवासी झांसीघाट बडा देव ने रिपोर्ट दर्ज कारायी कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। दोपहर 1-30 बजे सब्जी की दुकान लगाने मण्डी […]

You May Like