भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश के दो प्रमुख व्यक्तित्वों पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
उन्होंने कहा कि डॉ जाकिर हुसैन का शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान और राष्ट्र सेवा सदैव प्रेरणादायक रहेगी, वहीं प्रमोद महाजन का समर्पित जीवन देश और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों महान हस्तियों का जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
