पिकअप पलटने से महिला की मौत

सागर।सागर-छतरपुर मार्ग पर बंडा थाना क्षेत्र के दलपतपुरा नयाखेड़ा रोड पर आज मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई. जिसमें सवार एक महिला की मौके पर ही दबकर मौत हो गई. तो वहीं 35 मजूदर में से पांच गंभीर रुप से घायल हो गए. पुलिस ने चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को सोयाबीन की फसल काटने के उद्देश्य से मुड़ारी गांव की ओर जा रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी जेड एफ 1243 नयाखेड़ा दलपतपुर के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें सवार एक महिला रचना अहिरवार निवासी नयाखेड़ा की मौके पर ही दबकर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार वाहन में 35 मजदूर सवार थे जिनमें से गंभीर रुप से घायल 5 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सागर रैफर किया गया है. अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आयी जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर रवाना कर दिया गया है. वाहन में सवार मजदूरों के अनुसार वाहन चालक अत्याधिक शराब में नशे में था और वाहन को लापरवाही पूर्वक चला रहा था. जिसको रोकने का प्रयास भी किया गया मगर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए बंडा अस्पताल भेजा गया. वाहन चालक फरार हो गया.

Next Post

भोपाल हवाई अड्डे से चौबीसों घंटे परिचालन का एक साल पूरा 

Wed Oct 1 , 2025
भोपाल। राजा भोज हवाई अड्डे भोपाल ने चौबीसों घंटे परिचालन का एक वर्ष बुधवार को पूरा किया. यह एक मील का पत्थर है जिसकी शुरुआत 1 अक्टूबर, 2024 को हुई थी. यह भोपाल के विमानन बुनियादी ढांचे और हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. […]

You May Like