भोपाल। राजभवन के ठीक सामने का तालाब इन दिनों गंदगी और प्रदूषण की गिरफ्त में है। जल की सतह पर प्लास्टिक की थैलियाँ, खाने-पीने के रैपर, और अन्य घरेलू कचरे का अंबार तैरता हुआ दिखाई देता है। कई स्थानों पर तो कचरे की मोटी परत जमी हुई है, जिसने पानी के प्राकृतिक रंग को पूरी तरह से ढक दिया है। जिसके साथ ही उस पानी की दुर्गंध इतनी असहनीय है कि आसपास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। कभी इस तालाब में मछलियाँ और अन्य जलीय जीव दिखा करते थे, लेकिन अब प्रदूषित पानी में उनका जीवन संकट में है। कई स्थानों पर मृत मछलियाँ और अन्य जलीय जीवों के अवशेष तैरते हुए दिखाई देते हैं। तालाब के आसपास रहने वाले लोगों को त्वचा संक्रमण, और पेट संबंधी बीमारियाँ और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इनका कहना है
बीते कई दिनों से इस झील की सफाई का कार्य चल रहा है, कई हिस्से साफ़ हो गए और जो बाकी है उन सभी को आने दिनों में साफ़ किया जा रहा है, साथ ही शहर के अन्य तालाबों की सफाई का कार्य जारी ही है.
देवेंद्र सिंह चौहान, एड़ी, नगर निगम, भोपाल
