अमृतसर से पूर्णिया जा रही जनसेवा एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, फ्लोर पर मिली बीड़ी-माचिस, यात्रियों को सुरक्षित निकाला, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025: अमृतसर से पूर्णिया जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस (14618) के एक जनरल कोच में शुक्रवार शाम करीब सात बजे सोनबरसा कचहरी स्टेशन पर आग लग गई। आग इंजन से आठवें डब्बे यानी जनरल कोच तक सीमित रही। राहत की बात यह रही कि रेलवे अधिकारियों ने फायर एक्टिंग्यूशर की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

शुरुआती जाँच में आग लगने की वजह बीड़ी-सिगरेट या मोबाइल ब्लास्ट लग रही है। घटना के बाद सामने आए वीडियो में कोच की फर्श पर बीड़ी के टुकड़े स्पष्ट तौर पर नजर आ रहे हैं। आग की वजह से कोच को काफी नुकसान पहुँचा है; कोच की सीटें जल गईं, और लोगों के कपड़े तथा चप्पल भी जले हुए दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।

आग लगने के तुरंत बाद, प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जाँच पूरी होने के बाद, ट्रेन को उसके गंतव्य पूर्णिया के लिए रवाना कर दिया गया है। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन अब सहरसा पहुँच गई है। रेलवे ने कहा है कि आग लगने का स्पष्ट कारण जानने के लिए विस्तृत जाँच जारी है।

Next Post

महिला के आरोप पर लाइन अटैच हुए एएसआई ने कहा जीवन में कभी नशा नहीं किया

Sat Oct 25 , 2025
ग्वालियर: विगत रात्रि महिला मीडिया कर्मी के साथ मुरार थाना अंतर्गत आने वाले जिला चिकित्सालय में अभद्रता मामले में नया मोड़ आया है। अभद्रता के आरोपी एएसआई आरके त्रिपाठी ने एसएसपी द्वारा लाइन हाजिर करने के बाद महिला द्वारा लगाए गए आरोपों से पूरी तरह से इनकार किया है। गौरतलब […]

You May Like