जीत का जश्न : जमकर हुई आतिशबाजी, लहराया तिरंगा


इंदौर: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत का गवाह एक बार फिर इंदौर का हृदय स्थल राजवाड़ा बना. जैसे ही पाकिस्तानी टीम के आखिरी बल्लेबाज का विकेट गिरा शहर कुछ देर के लिए आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से सराबोर हो गया. लोगों ने घरों की बालकनियों से लेकर सडक़ों तक जीत का इजहार किया.

क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन छोडक़र अपनी गाडिय़ों से राजवाड़ा की ओर रवाना होने लगे. देखते ही देखते राजवाड़ा पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ इक_ा हो गई. चारों ओर तिरंगे लहराने लगे. भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. युवाओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया, तो कई लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए.

Next Post

कलेक्टर-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Mon Feb 16 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के व एसपी दीपक शुक्ला ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं देखी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त व्यवस्थाओं में निगरानी रखी जाए और संचालन में किसी प्रकार की शिथिलता न आने पाए. निरीक्षण के […]

You May Like