भारत ने यूएई को 57 रन के स्कोर पर किया ढ़ेर

दुबई 10 सितंबर (वार्ता) कुलदीप यादव सात रन देकर (चार विकेट) और शिवम दुबे चार रन देकर (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने बुधवार को एशिया कप के दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 57 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया।
आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूएई के लिए आलीशान शराफ़ु और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने आलीशान शराफू 17 गेंदों में 22 रन को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मोहम्मद जोहैब (दो) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूएई का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक पिच पर नहीं टिक सका। राहुल चोपड़ा (तीन), हर्षित कौशिक (दो), हैदर अली (एक) और मोहम्मद वसीम (19) को कुलदीप यादव ने आउट किया। आसिफ़ ख़ान (दो), ध्रुव पराशर (एक) और जुनैद सिद्दीकी (शू्न्य) को शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के यूएई की टीम 13.1 ओवर में 57 रन ढ़ेर हो गई।
भारत के लिए कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सात रन देकर चार विकेट झटके। शिवम दुबे ने दो ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

किराना व्यापारी से लूट करने वाले आरोपी धराए, पुलिस ने 5 लाख का सामान किया जप्त

Wed Sep 10 , 2025
भोपाल।अयोध्यानगर थाना पुलिस ने किराना व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से लूटे गये नगदी, घटना में प्रयुक्त 2 रेसिंग स्पोर्ट मोटरसाइकल सहित लगभग 5 लाख रुपये का मसरुका जब्त […]

You May Like