उटीला थाने पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार, फर्जी गोलीकांड के आरोपी को छुड़ाने का प्रयास, थाना प्रभारी की वर्दी फाड़ी

ग्वालियर: उटीला थाने के नजदीक बड़ा हंगामा हुआ। पुलिस जब फर्जी जांच गोलीकांड के आरोपी बृजेश परिहार को मेडीकल के बाद थाने ले जा रही थी। तभी उसके भाई और रिश्तेदारों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लगभग 25-30 लोगों की भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की ।इस बीच बृजेश के भाई बंटी ने टीआई शिवमसिंह राजावत की कॉलर पकड़ ली। वर्दी फाड़ दी और हाथ में काट लिया।

हालात ऐसे हो गये कि आरोपी को नीचे उतार लिया गया था। लेकिन थाना प्रभारी ने हिम्मत दिखाते हुए दोबारा उसे वाहन में बैठाया। कुछ देर बाद थाने से फोर्स पहुंचा और हमला करने वाले 2 लोगों-बंटी और रामऔतार परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा और पुलिस पर हमला करने का केस दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी शिवम राजावत के साथ प्रधान आरक्षक प्रमोद रावत, अनिल शर्मा, हर्ष कुमार और मुकेश यादव पुलिस वाहन में थे।

जैसे ही वह थाने के बाहर पहुंचे, वहां करीब 25 से 30 लोगों की भीड़ पहले से मौजूद थी। कुछ ही देर में बृजेश के भाई बंटी और रामोतार सामने आए और उसे जबरन छुड़ाने लगे। उन्होंने पुलिस वाहन का गेट खोलकर बृजेश को उतार लिया। विरोध करने पर बंटी ने थाना प्रभारी से हाथापाई की, वर्दी फाड़ी और काट लिया, जिससे प्रभारी के चेहरे और हाथ पर भी चोटें आईं। थाने से तुरंत फोर्स मौके पर पहुंचा और हमलावरों को काबू में किया। आरोपी बृजेश को दोबारा वाहन में बैठाकर हवालात ले जाया गया। हमला करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

Next Post

निरंजन शर्मा ग्वालियर के एसपी लोकायुक्त बनाये गये, राजेश मिश्रा एआईजी पीएचक्यू सहित 10 अधिकारियो किये गये ट्रांसफर

Wed Jul 2 , 2025
ग्वालियर: राज्य शासन ने देर रात लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में पदस्थ अधिकारियों के ट्रांसफर किये है। गृह विभाग से जारी आदेश में राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों के ट्रांसफर किये गये है। आदेश में एसपी ग्वालियर को बदला गया है।जारी आदेश के अनुसार राजेशकुमार मिश्रा एसपी लोकायुक्त ग्वालियर से […]

You May Like