निरंजन शर्मा ग्वालियर के एसपी लोकायुक्त बनाये गये, राजेश मिश्रा एआईजी पीएचक्यू सहित 10 अधिकारियो किये गये ट्रांसफर

ग्वालियर: राज्य शासन ने देर रात लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में पदस्थ अधिकारियों के ट्रांसफर किये है। गृह विभाग से जारी आदेश में राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों के ट्रांसफर किये गये है। आदेश में एसपी ग्वालियर को बदला गया है।जारी आदेश के अनुसार राजेशकुमार मिश्रा एसपी लोकायुक्त ग्वालियर से एआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार निरंजन शर्मा एएसपी ग्वालियर को एसपी लोकायुक्त ग्वालियर तथा आनंद यादव एएसपी उपायुक्त जोन 4 नगरीय पुलिस इन्दौर को एसपी लोकायुक्त उज्जैन पदस्थ किया है।इसके पहले गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 39 पुलिस अधिकारियो के तबादला आदेश जारी किये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के जिन अधिकारियों के तबादले किये गए हैं वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी स्तर के अधिकारी हैं। इन अफसरों की पोस्टिंग जिलों में, वरिष्ठ कार्यालयों में, रेडियो शाखा में, अजाक में, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में और बटालियनों में की गई है।

Next Post

सिलेबस बदलने से पालक नई किताबें खरीदने को मजबूर

Wed Jul 2 , 2025
इंदौर: आम जनता और समाजसेवियों द्वारा लाख विरोध के बावजूद आज भी निजी स्कूल अपनी कमीशन खोरी बंद नहीं कर रहे. वही शासन-प्रशासन भी लापरवाह बन चुका है. शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है. स्टेशनरी की छोटी-बड़ी दुकानों पर पालकों की भीड़ भी बढ़ चुकी है और हमेशा की तरह […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।