जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत बगीचा पंजाब नेशनल बैंक के सामने लुटेरे ने झपट्टा मारकर युवक का ब्रांडेड मोबाइल लूट लिया।पुलिस ने बताया कि रविवार को कपिल जाटव 24 वर्ष निवासी सिंधी केम्प हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मास्टर ऑफ फाईनआर्ट की पढ़ाई कर रहा है.
अपने नाना के घर से टहलने के लिये निकला था, रात लगभग 10-15 बजे बाई का बगीचा पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहॅुचा तभी पीछे से बिना नम्बर की एक्सिस जैसी स्कूटी में 2 लडके आये एवं पीछे बैठे लडके ने उसका आईफोन मोबाईल उसके हाथ से झटक लिया व तेजी से भाग गये।
