नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्लयू से तोड़ा एक दशक पुराना नाता

मुंबई, 05 दिसंबर, (वार्ता) एक दशक की साझा उपलब्धियों और बेमिसाल कामयाबियों के बाद, जैवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने आज अपनी औपचारिक साझेदारी को समाप्त करने की घोषणा की है। नीजर अब अपनी स्वयं की एथलीट मैनेजमेंट फर्म, वेल स्पोर्ट्स शुरू करने रहे हैं। नीरज ने कहा, “ पिछल 10 वर्षो में हमारा साथ तरक्की, भरोसे और कामयाबी से भरा रहा है। मेरे करियर को बनाने में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स का बहुत बड़ा हाथ रहा है और मैं उनके सहयोग और विजन के लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। जैसे ही हम इस अध्याय को समाप्त कर रहे हैं, मैं उन्हीं मूल्यों को अपने सफर के अगले चरण में आगे ले जा रहा हूं।” नीरज का जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ जुड़ाव 2016 में शुरू हुआ था। अगले दशक में यह साझेदारी भारतीय खेल में एक निर्णायक ताकत बन गई। नीरज की उपलब्धियां ऐतिहासिक रही हैं।

प्यार से उन्हें ‘गोल्डन आर्म वाला आदमी’ कहा जाता है, वह टोक्यो 2020 गेम्स में ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके बाद उन्होंने 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड और 2024 में पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता, साथ ही ग्लोबल सर्किट पर कई पोडियम फिनिश भी हासिल किए। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी दिव्यांशु सिंह ने कहा, “नीरज के साथ काम करना जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स में हम सभी के लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। उनकी सफलता की कहानी उत्कृष्टता और उद्देश्य के हमारे साझा दर्शन को दर्शाती है। हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि हमने मिलकर क्या हासिल किया है और हम उनके भविष्य के सभी प्रयासों में उनकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं।”

Next Post

एला-जोविक की जोड़ी ने विलियम्स-स्वितोलिना को युगल मुकाबले में हराया

Mon Jan 5 , 2026
औकलैंड, 05 जनवरी (वार्ता) एलेक्जेंड्रा एला- इवा जोविक ने एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट में सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस विलियम्स- एलिना स्वितोलिना की जोड़ी के खिलाफ युगल मुकाबले में जीत के साथ अपने 2026 टेनिस सीजन की शुरुआत की। आज यहां खेले गये युगल राउंड ऑफ 16 मुकाबले […]

You May Like