एला-जोविक की जोड़ी ने विलियम्स-स्वितोलिना को युगल मुकाबले में हराया

औकलैंड, 05 जनवरी (वार्ता) एलेक्जेंड्रा एला- इवा जोविक ने एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट में सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस विलियम्स- एलिना स्वितोलिना की जोड़ी के खिलाफ युगल मुकाबले में जीत के साथ अपने 2026 टेनिस सीजन की शुरुआत की। आज यहां खेले गये युगल राउंड ऑफ 16 मुकाबले में फिलीपींस की एला और अमेरिका की इवा जोविक ने अमेरिकी विलियम्स और यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना की जोड़ी को एक घंटे 29 मिनट तक चले मैच में 7-6(7), 6-1 से हराया।

मैच के बाद एला ने कहा, “मुझे कोर्ट पर बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि हमने बहुत आनंद उठाया और साल की शुरुआत ऐसे पल के साथ करना और इस खेल की दो दिग्गजों के साथ कोर्ट साझा करना ‘कोर्ट के बाहर भी’ ऐसे लोग जिन्हें मैं बचपन से देखती आई हूं। मैं बहुत खुश हूं।”

Next Post

ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला अभियान पर सांसदों को ब्रीफिंग देगा, डेमोक्रेट्स ने जताई आपत्ति

Mon Jan 5 , 2026
वाशिंगटन, 05 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारी सोमवार को चुनिंदा सांसदों को वेनेजुएला में चलाये गये उस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देंगे जिसके तहत राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। समाचार पत्र द हिल ने बताया, “ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व” पर […]

You May Like

Play sound