जबलपुर: कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित प्रकोष्ठ एवं विभागों की बैठक में कार्यकारिणी गठन और बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्षों को शीघ्र अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित कर उसकी सूची जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष संजय यादव ने की जबकि संचालन एवं समन्वय प्रकोष्ठ एवं विभागों के प्रभारी विवेक यादव ने किया।
बैठक में संगठन विस्तार के साथ कार्यकारिणी गठन में आ रही समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
जिला अध्यक्ष कॉंग्रेस कमेटी ग्रामीण ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का आह्वान किया।
