नेहरू पार्क में‘वोकल फॉर लोकल’ मेले का आयोजन

इंदौर। शहर के नेहरू पार्क में नगर निगम ‘वोकल फॉर लोकल’ मेले का आयोजन किया गया । इस दौरान मेले में स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय विक्रेताओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए है। मेले में हस्त निर्मित, स्वदेशी एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।

नगर निगम द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों एवं छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के लिए नेहरू पार्क में ‘वोकल फॉर लोकल – दिवाली मेला का आयोजन किया गया। मेले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नवरात्रि में जीरो वेस्ट पांडाल के विजेताओं पुरस्कृत और सफाई मित्रों का सम्मान किया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इस वर्ष दीपावली इंदौर में स्वच्छता, संस्कृति और सुंदरता का संदेश लेकर आ रही है। नगर निगम द्वारा ट्रिपल आर ( रिड्यूस, रीयूज एवं रिसाइकिल) के साथ शहर के विभिन्न स्थानों से एकत्रित सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसायों एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेहरू पार्क में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के साथ दिवाली मेले का आयोजन किया गया है।

उक्त मौके पर एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद ओपी आर्य, अपर आयुक्त प्रखर सिंह सहित निगम अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

जीरो वेस्ट पंडाल और सफाई मित्रों का सम्मान 

कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा नवरात्रि पर्व पर जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उक्त प्रतियोगिता में तीन पंडालों को सम्मानित किया गया। इनमें सादगी गरबा महोत्सव, बंगाली प्रगति गरबा पंडाल, तथा नवदुर्गा उत्सव समिति, स्कीम नंबर 78 विजेता बने।

इसी तरह राउंड टेबल एसोसिएशन द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले *50 सफाई मित्रों को साड़ी एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।

Next Post

चिकित्सा से रोबोटिक्स तक, आईआईटी इंदौर में बार्क के वैज्ञानिकों ने बताईं नई तकनीकों की संभावनाएं

Thu Nov 5 , 2026
इंदौर। चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीकों के इस्तेमाल से लेकर रोबोटिक्स और प्लाज्मा तकनीक के विकास तक, देश में वैज्ञानिक अनुसंधान के कई नए आयाम खुल रहे हैं। इन तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोगों से विद्यार्थियों व शोधकर्ताओं को रूबरू कराने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर में […]

You May Like