हाईटेक मंडी में किसानों को नहीं मिलती छुट्टी व अन्य जानकारी

इंदौर: प्रदेश की हाईटेक मंडी इंदौर में किसानों को छुट्टी से संबंधित कोई जानकारी मैसेज के माध्यम से प्राप्त नहीं होने के कारण आए दिन परेशान होना पड़ता है लक्ष्मी नगर अनाज मंडी में बुधवार सुबह आए किसानों को मंडी में छुट्टी की कोई जानकारी नहीं थी और वह अपनी उपज मंडी में लेकर आ गए.

वैसे तो मंडी सचिव की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारीयों के माध्यम से टेक्नोलॉजी के जमाने में किसानों को छुट्टी से संबंधित व मंडी में भाव पर्ची पर किसानों को मोबाइल नंबर के माध्यम व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया पर जानकारी दें परंतु इसका ध्यान नहीं होना किसानों की परेशानी का सबब बनता है.

Next Post

तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे करेगा बदलाव, इस प्रक्रिया का करना होगा पालन

Thu Jun 5 , 2025
ग्वालियर: तत्काल रेलवे टिकटों की हो रही कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार सत्यापन की सुविधा शुरू करेगा। जिससे असली […]

You May Like