तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे करेगा बदलाव, इस प्रक्रिया का करना होगा पालन

ग्वालियर: तत्काल रेलवे टिकटों की हो रही कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार सत्यापन की सुविधा शुरू करेगा। जिससे असली यात्री तत्काल टिकट की सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।अश्विनी वैष्णव ने कहा, भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार सत्यापन की शुरुआत करेगा।

इससे जरूरत के समय वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना आसान होगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य दलालों पर रोक लगाना और असली यात्रियों को प्राथमिकता देना है। तत्काल टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए आईआरसीटीसी ने 2.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी को बंद कर दिया है। ये आईडी ऐसे लोग या एजेंट्स चला रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे ने अपनी टिकट बुकिंग प्रणाली को पूरी तरह डिजिटली मॉडर्नाइज कर दिया है। अब वेबसाइट पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित एंटी-बॉट सिस्टम लगाया गया है, जो फर्जी और ऑटोमेटिक बुकिंग करने वाले बॉट्स को तुरंत पहचान कर ब्लॉक कर देता है।

Next Post

200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी को कर रहे पुनर्जीवित

Thu Jun 5 , 2025
इंदौर: बक्षी बाग की लगभग 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी को पुनर्जीवित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है. यह बावड़ी वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही थी और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी. अब इसे नए स्वरूप में लाकर क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है.इस अवसर पर महापौर […]

You May Like

Play sound