200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी को कर रहे पुनर्जीवित

इंदौर: बक्षी बाग की लगभग 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी को पुनर्जीवित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है. यह बावड़ी वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही थी और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी. अब इसे नए स्वरूप में लाकर क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है.इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा यह केवल सफाई का कार्य नहीं है, बल्कि इंदौर के भूजल संरक्षण की दिशा में एक ठोस पहल है.

हमारा उद्देश्य वर्षा जल के संरक्षण और भूगर्भीय जल स्तर में वृद्धि करना है. महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा जल भराव वाले स्थलों पर रिचार्ज शाफ्ट लगाने का कार्य भी कर रहा है, जिससे बारिश का जल फ़िल्टर होकर ज़मीन में समाहित हो सके. इस प्रक्रिया के तहत 200 से अधिक रिचार्ज शाफ्ट बनाए जा रहे हैं, जो न केवल जल संग्रहण बल्कि भूजल स्तर बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होंगे.

Next Post

मुख्यमंत्री के आथित्य में आज होगा वैलनेस समिट का आयोजन

Thu Jun 5 , 2025
उज्जैन: मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा वैलनेस समिट का आयोजन आज होटल अंजू श्री में किया गया है, जिसमें निवेशकों से लेकर धर्म अध्यात्म योग स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र के विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे.महाकाल की नगरी में पहले उद्योग स्थापित करते हुए रोजगार का सृजन किया, उसके बाद अब […]

You May Like

Play sound