आष्टा में दो समुदायों के बीच विवाद, हाईवे जाम; पुलिस ने संभाले हालात

आष्टा। सीहोर जिले के आष्टा में रविवार देर रात दो समुदायों के बीच विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कहासुनी से शुरू हुई घटना ने कुछ ही देर में उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद भोपाल-इंदौर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी । हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े।

जानकारी के अनुसार, देर रात आष्टा के अलीपुर चौराहे के पास पुराने भोपाल-इंदौर मार्ग पर विवाद शुरू हुआ। पार्वती पुल के समीप रेस्ट हाउस के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिससे सड़क पर खड़े और गुजर रहे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि हरदा में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे कुछ लोगों और स्थानीय युवकों के बीच मामूली बात को लेकर तकरार हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। सूचना मिलते ही पार्वती थाना और आष्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हल्का बल प्रयोग किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। फिलहाल क्षेत्र में शांति हैं।

 

Next Post

आधार कार्ड दिखाकर अवंतिका द्वार से दर्शन सुविधा प्राप्त होगी

Mon Dec 22 , 2025
उज्जैन: नगर वासियों के लिए सुलभ दर्शन व्यवस्था के लिए बाबा महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व में सर्व सुविधा युक्त नि:शुल्क दर्शन व्यवस्था अवंतिका द्वार जो कि प्रशासनिक कार्यालय के पास मौजूद था वर्तमान में बाबा महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य के कारण यह अवंतिका द्वार प्रमुख मुख्य द्वार महाकाल मंदिर […]

You May Like