उज्जैन: नगर वासियों के लिए सुलभ दर्शन व्यवस्था के लिए बाबा महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व में सर्व सुविधा युक्त नि:शुल्क दर्शन व्यवस्था अवंतिका द्वार जो कि प्रशासनिक कार्यालय के पास मौजूद था वर्तमान में बाबा महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य के कारण यह अवंतिका द्वार प्रमुख मुख्य द्वार महाकाल मंदिर जहां से बाबा महाकाल की सवारी का प्रस्थान होता है वहीं से शहर वासियों के लिए अवंतिका द्वार को पुन: प्रारंभ कर दिया गया है।
उक्त अवंतिका मार्ग का अवलोकन महापौर मुकेश टटवाल, सहायक प्रशासक अधिकारी मूलचंद जोनवाल, प्रकाश शर्मा ने किया। महापौर ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि अपना आधार कार्ड दिखाकर बाबा महाकाल के दर्शन प्रमुख मार्ग महाकाल मंदिर से अवंतिका द्वार से दर्शन लाभ सुविधा प्राप्त करें यह सुविधा शहर वासियों के लिए नि:शुल्क होगी।
