हैदराबाद 06 मार्च (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को टीम में जगह दी है।
एसआरएच ने बताया कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर कार्स चोट के कारण आईपीएल के इस सत्र नहीं खेल पाएंगे। टीम प्रबंधन ने उनकी जगह मुल्डर को 75 लाख रुपये में खरीदा है।
मुल्डर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 11 टी-20, 25 एकदिवसीय और 18 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 60 विकेट लिए हैं और 970 रन बनाए हैं।
एसस20 में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 32 मैचों में 26.21 की औसत और 136.11 के स्ट्राइक रेट से 603 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने नौ विकेट भी लिये।
