सारनी पुलिस ने सालों से फरार वारंटी गिरफ्तार किए

सारनी। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से सारनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के स्पष्ट निर्देशों के तहत वर्षों से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई करते हुए 07 स्थाई वारंट एवं 04 गिरफ्तारी वारंट, कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे, जिससे अपराध नियंत्रण में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों में पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी, जाजबोड़ी, केरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं, जिन पर विभिन्न न्यायालयीन वारंट लंबित थे। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों की अहम भूमिका रही।

सारनी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल बना है तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

 

Next Post

एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का शुभारंभ

Sat Jan 31 , 2026
सीहोर। नगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल के रूप में एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का शुभारंभ तथा बचपन प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय, समाजसेवी अरुणा राय, डीईओ संजय तोमर, […]

You May Like