दतिया:चिरूला थाना क्षेत्र में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर गांधारी तिराहे के पास सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक भगवत वंशकार (45) पुत्र बृजलाल वंशकार निवासी ग्राम फूलरा, अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से एक शादी समारोह में शामिल होने गांव सीतापुर जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भगवत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
