इंग्लैंड की विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित, हीथर नाइट शामिल

लंदन, 21 अगस्त (वार्ता) इंग्लैंड ने अगले महीने शुरू होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप के लिए नेट शिवर-ब्रंट की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में हीथर नाइट को शामिल किया है।
मई में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद से ही नाइट ने क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह विश्वकप के लिए फिट होने के लिए अच्छी तरह से रिकवरी कर रही हैं। इसके अलावा करीब सात महीने से समय से टीम से बाहर चल रही डैनी वायट-हॉज की भी विश्वकप टीम में वापसी हुई है जिससे इंग्लैंड की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। वायट-हॉज ने अंतिम बार एकदिवसीय प्रारूप में जनवरी में ऐशेज के दौरान खेला था।
चयनकर्ताओं ने 30 सितंबर से दो नवंबर तक भारत और श्रीलंका में होने वाले विश्वकप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड की टीम में चार स्पिनर को शामिल किया है और माया बाउचियर, एलिस डेविड्सन-रिचर्ड्स और केट क्रॉस को विश्व कप दल में जगह नहीं मिल पाई है। सोफी एक्लस्टोन स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगी और बाएं हाथ की स्पिनर लिंसी स्मिथ, ऑफ स्पिनर चार्ली डीन और लेग स्पिनर सारा ग्लेन उनका साथ देंगी।
लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर और एम आरलट पर तेजी गेंदबाजी का दरमदार होगा। नेट शिवर-ब्रंट के भी ऑलराउंडर की भूमिका अदा करने की पूरी उम्मीद है।
एकदिवसीय विश्वकप के लिए इंग्लैंड की महिला टीम इस प्रकार है :- एम आरलट, टैमी बोमॉन्ट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोंस, हीथर नाइट, एमा लैंब, नेट शिवर-ब्रंट (कप्तान), लिंसी स्मिथ और डैनी वायट-हॉज।

Next Post

मेसी के बिना खेली इंटर मियामी टाइग्रेस यूएएनएल को हराकर लीग्स कप के सेमीफाइनल में

Thu Aug 21 , 2025
फोर्ट लॉडरडेल,(फ्लोरिडा), 21 अगस्त (वार्ता) अपने कप्तान और स्टार लियोनेल मेसी के बिना खेली इंटर मियामी सीएफ ने टाइग्रेस यूएएनएल को हराकर लीग्स कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। चेज स्टेडियम में बुधवार रात खेले गये क्वार्टरफाइनल में इंटर मियामी ने टाइग्रेस यूएएनएल पर 2-1 से नाटकीय […]

You May Like