नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हुए बाहर

टोक्यो 18 सितंबर (वार्ता) गत चैंपियन भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा और ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा से बाहर हो गये है।
नीरज चोपड़ा 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में आठवें स्थान पर रहे और अपना खिताब बचाने में सफल नहीं हो पाए। नीरज का थ्रो तकनीकी रूप से सही और ताकतवर था, लेकिन वे अपनी गति को बनाए नहीं रख पाए और लाइन के बाहर गिर गए, जिससे उनका प्रयास फाउल घोषित हो गया। इस रिजल्ट के साथ नीरज पहली बार प्रतियोगिता से बाहर हो गये।
जैवलिन फाइनल के चौथे दौर में पाकिस्तान के अरशद नदीम 82.73 थ्रो के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा और वह अगले राउंड में जगह नहीं बना सके। नदीम प्रतियोगिता में दसवें स्थान पर रहे।
वहीं, नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 82.86 मीटर का थ्रो किया।
अंतिम स्टेज (पांचवां और छठा थ्रो): आठ फाइनलिस्ट अपना पांचवां थ्रो करते हैं। इसके बाद केवल टॉप 6 एथलीट्स को छठा और अंतिम प्रयास करने की अनुमति मिलती है, जिससे पदक विजेता तय होते हैं।

Next Post

अमेरिकी एनआईएच का पूरे स्वास्थ्य के लिए शोध अभियान

Thu Sep 18 , 2025
लॉस एंजिल्स, 17 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने बुधवार को एक नयी शोध पहल की घोषणा की है। जिसका उद्देश्य व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य के अध्ययन को आगे बढ़ाना और स्वस्थ शारीरिक क्रियाओं का एक एकीकृत ज्ञान नेटवर्क बनाना है। यह पांच वर्षीय शोध कार्य चरणबद्ध तरीके […]

You May Like