पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी करने वालों का निकाला जुलूस

 

गुंडों के जुलूस में खुद-ब-खुद आगे आए ढोल-ताशे वाले

 

एक आरोपी के पास से मिला लोडेड कट्टा

 

नवभारत न्यूज

 

इंदौर. दो दिन पहले रीजनल पार्क में शराबखोरी कर बर्थडे मना रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की और फरार हो गए थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उनका उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला. जब पुलिस आरोपियों का जुलूस निकाल रही थी, तभी कहीं से ढोल-ताशे वाले भी वहां पहुंच गए और जोर-शोर से ढोल-ताशे बजाने लगे. आरोपियों का जुलूस निकलता देख क्षेत्रीय लोग कहने लगे बर्थ डे मनाने वालों की निकल गई बारात.

एसीपी रुबिना मिजवानी जोन-01 ने बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क में बर्थडे के बहाने नशाखोरी की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों ने झूमाझटकी कर फरार हो गए थे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ही पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की थी. मामले में पुलिस ने महादेव नगर में रहने वाले 19 वर्षीय रोहित उर्फ अक्कू बटला पिता कालू सोलंकी, महादेव नगर में ही रहने वाले 28 वर्षीय लाला उर्फ सिकंदर सांवले, यहीं के रहने वाले 25 वर्षीय अर्जुन उर्फ गोलू पिता चुन्नीलाल गंगारे, राजरानी नगर में रहने वाले 24 वर्षीय विक्की पिता हिरू नायक, राजरानी नगर के ही रहने वाले 20 वर्षीय अभिषेक पिता कमल ओसवाल और छापरी महादेव नगर के रहने वाले 20 वर्षीय सचिन पिता मोहन मंडलोई के साथ गणगौर नगर में रहने वाले 36 वर्षीय भोलू पिता मोहन कराले को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनमें से एक आरोपी रोहित उर्फ अकक्ू के पास से लोडेड कट्टा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस उससे उसके स्रोतों के बारे में पूछताछ कर रही है.

 

बॉक्स

बर्थडे मनाने वालों की अचानक निकल गई बारात

पुलिस द्वारा जब आरोपियों का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला जा रहा था, जहां आरोपी अपना आतंक जमाना चाहते थे, उसी दौरान वहां से गुजर रहे ढोल-ताशे वालों ने आरोपियों के आगे आकर स्वेच्छा से जोर-जोर से ढोल-ताशे बजाना शुरू कर दिए ढोल-ताशों की आवाज के साथ आरोपियों का जुलूस निकलता देख आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की. लोगों का कहना था कि बर्थ डे के बहाने अपना आंतक जमाने वालों को पुलिस ने अच्छा सबक सिखाया

Next Post

नाटक के माध्यम से रानी दुर्गावती पर आधारित महान गाथा का किया चित्रण, दर्शको ने की प्रशंसा

Wed Jan 22 , 2025
गोगावां (खरगोन)- मंगलवार प्रेरणा उत्सव के रूप मे स्थानिय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में मध्यप्रदेश सरकार के सँस्कृति विभाग के अन्तर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग के ब्लाको मे मध्यप्रदेश के एतिहासिक चरितो के जीवन पर आधारित नाटको का मंचन किया जा रहा हे इसको लेकर गोगावा कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय […]

You May Like