अंजना सिंह की ‘पतोहिया हंटर वाली’ का डिजिटल प्रीमियर 23 अक्टूबर को

मुंबई, 22 अक्टूबर (वार्ता) भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म ‘पतोहिया हंटर वाली’ का डिजिटल प्रीमियर 23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होगा। निशांत उज्ज्वल कृत इस फिल्म में दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने वाली बहू की कहानी दिखाई गई है। रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म में अंजना सिंह दमदार भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर होने वाले विवाद और अन्याय के खिलाफ बहू के संघर्ष पर आधारित है।

अंजना सिंह ने कहा कि फिल्म मनोरंजन के साथ दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने और महिलाओं को अपने सम्मान के लिए खड़े होने का संदेश देती है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने और अपनी प्रतिक्रिया साझा करने की अपील की।
निर्माता निशांत उज्ज्वल ने कहा कि फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, महिलाओं के सम्मान और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि भोजपुरी दर्शक फिल्म को पसंद करेंगे।
डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है। इसकी कहानी और पटकथा नन्हे पांडे ने लिखी है। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा और भरत चौहान ने तैयार किया है, जबकि गीत शेखर मधुर, निशांत उज्ज्वल और मनीष कुमार ने लिखे हैं।

.....

Next Post

आग से झुलसी महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Thu Oct 22 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नगना पौड़ी में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगना पौड़ी की रहने वाली दिव्या महेरे (47) बुधवार, रात लगभग 9 बजे संदिग्ध […]

You May Like