आग से झुलसी महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नगना पौड़ी में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगना पौड़ी की रहने वाली दिव्या महेरे (47) बुधवार, रात लगभग 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे उनके पति दिनेश महेरे ने आनन-फानन में आग बुझाई और उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे दिव्या महेरे ने दम तोड़ दिया सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण क्या था, यह हादसा था, लापरवाही थी या कोई अन्य वजह इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस जल्द ही मृतका के पति दिनेश महेरे और अन्य परिजनों के बयान दर्ज करेगी ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

Next Post

​विजयादशमी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

Thu Oct 22 , 2026
ग्वालियर: ​राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमताल करते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। ​शस्त्र पूजन के साथ हुई […]

You May Like