बारिश के बाद खिली चटक धूप

जबलपुर:शहर में आज तड़के हुई रिमझिम बारिश ने जहां फिजा में खुशनुमा ठंडक घोल दी, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही बादलों को चीरकर चटक धूप खिल गई। हालांकि बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आज सुबह की शुरुआत घने काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ हुई।

देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई‌। फिर मौसम का मिजाज बदला और बादलों की ओट से धूप चमक उठी। आसमान से बादल छंटते ही तेज धूप खिल उठी है‌। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 में शहर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

Next Post

कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव में एस्प्रिएला जीते, प्रतिद्वंद्वी सेपेदा नतीजों को देंगे चुनौती

Mon Jun 22 , 2026
बोगोटा, 22 जून (स्पुतनिक/वार्ता) दक्षिणपंथी रूढ़िवादी आंदोलन ‘डिफेंडर्स ऑफ द होमलैंड’ के उम्मीदवार एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव का निर्णायक दूसरा दौर जीत लिया है। नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) के प्रसारण के मुताबिक 99.7 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। श्री एस्प्रिएला को 49.65 प्रतिशत […]

You May Like