आईसीआईसीआई बैंक का ताला टूटा मिला, अंदर अलमारियां खुली

इंदौर:बाम्बे हॉस्पिटल रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक का शटर और ताला टूटा मिलने से सुरक्षा में हड़कंप मच गया. बैंक स्टाफ ने अंदर जांच की, लेकिन कोई सामान चोरी नहीं मिला.

लसूड़िया थाना क्षेत्र में करीब सवा दस बजे बैंक के गार्ड अतलब सिंह ने शाखा अधिकारी यश वर्मा को सूचना दी कि बैंक के शटर का ताला टूटा है और शटर खुला पड़ा . सूचना पर स्टाफ मौके पर पहुँचा और बैंक के अंदर जांच की.

सभी अलमारियों के दरवाजे खुले थे, हालांकि किसी सामान के गायब होने की पुष्टि नहीं हुई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Fri Nov 28 , 2025
इंदौर: मानपुर क्षेत्र में तेज और लापरवाही से चलाए गए कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ.मानपुर थाना क्षेत्र के एबी रोड, ग्राम रामपुरिया के पास करीब 8 […]

You May Like

Play sound