इंदौर: मानपुर क्षेत्र में तेज और लापरवाही से चलाए गए कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ.मानपुर थाना क्षेत्र के एबी रोड, ग्राम रामपुरिया के पास करीब 8 से 8.30 बजे के बीच हादसा हुआ. 24 वर्षीय घायल अजय कास्डे ने पुलिस को बताया कि वह बाइक चला रहा था और उसके पीछे उसका साथी 27 वर्षीय गोलू उर्फ बॉन्दर बैठा था.
इसी दौरान धामनोद की ओर से आ रहे कंटेनर चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए अचानक बिना संकेत दिए फूटपाथ की ओर मोड़ दिया. अचानक हुए मोड़ के कारण बाइक असंतुलित हो गई और दोनों कंटेनर से टकरा गए. अजय को सिर, कमर और घुटनों में गंभीर चोटें आईं, जबकि गोलू कंटेनर के पिछले पहिये के पास गिरा मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अजय ने कंटेनर का नंबर एनएल 01 एएफ 8345 बताया है, मानपुर पुलिस ने केस दर्ज कर कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है.
