रुपया 16 पैसे मजबूत

मुंबई, 10 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 16 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.25 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 20 पैसे चढ़कर 95.41 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज सुबह दबाव रहा। यह 11 पैसे गिरकर 95.52 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 95.56 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया। बीच कारोबार में यह 95.07 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। पूरे दिन उतार-चढ़ाव से होता हुआ अंत में 95.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से रुपया आज दबाव में रहा। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में हल्की नरमी से रुपये को समर्थन मिला।

 

Next Post

22 हॉट स्पॉट पर तैनात होंगे 1100 सुरक्षा मित्र, सडक़ हादसे रोकने के लिए नीमच एसपी ने शुरु किया ‘जीवन संजीवनी अभियान’

Wed Jun 10 , 2026
नीमच। पुलिस ने जिले में सडक़ हादसों और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए ‘जीवन संजीवनी अभियान’ शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने मंगलवार को ग्राम चल्दू से इस अभियान को शुरु किया। इसके तहत जिले के 22 अत्यधिक दुर्घटना संभावित ‘हॉट स्पॉट्स’ पर 1100 […]

You May Like

Play sound