बैतूल में NSUI कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

बैतूल। कॉलेजों में निष्पक्ष चुनाव कराने और मेडिकल कॉलेज को PPP मोड पर बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय में प्रवेश करने से रोकने के लिए बैरिगेड लगाए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिगेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

बाद में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय के पोर्च में बैठ गए और सरकार व भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पर लाठी चलाने का आरोप भी लगाया। करीब एक घंटे बाद कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Next Post

बंजारा समाज के आराध्य देव का बोर्ड तालाब में फेंका:आक्रोशित लोगों ने एसपी ऑफिस घेरा, 7 दिन में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu Sep 3 , 2026
नीमच। जिले के जावद तहसील के चिरमीखेड़ा गांव में बंजारा समाज के आराध्य देव श्री रूप सिंह महाराज का बोर्ड उखाडक़र तालाब में फेंक दिया गया। इस घटना से समाज के लोगों में भारी गुस्सा है। कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं […]

You May Like