ट्रकों में टक्कर, एक मृत, एक गंभीर

नरसिंहपुर। नेशनल हाइवे 547 पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में रोपड़ी नर्सरी जैतपुर के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, नरसिंहपुर की ओर जा रहे ट्रक के चालक प्रदीप साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छिंदवाड़ा से चोकर भरकर ला रहे दूसरे ट्रक के चालक राजा कहार घायल हो गए। घायल चालक राजा कहार ने बताया कि वह अपनी लेन में ट्रक चला रहे थे। तभी सामने से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आ गया, जिससे दोनों ट्रकों में आमने- सामने की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद एम्बुलेंस से मृतक और घायल दोनों को नरसिंहपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

Next Post

Bhel में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

Thu Nov 6 , 2025
भोपाल: बीएचईएल भोपाल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीएसटी इंटेलिजेंस निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक राजेन्द्र कुमार मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक […]

You May Like